9:07 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

देर रात्रि अटल चौक पर चेकिंग अभियान चलाया।

बिसौली। लोकसभा चुनाव व आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने नगर की विभिन्न गलियों में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही देर रात्रि अटल चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार को कोतवाल सुनील कुमार अहलावत के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज नरेन्द्र कुमार एवं बुधबाजार चौकी इंचार्ज विनोद कुमार द्विवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ सहसवान – आंवला चौराहे पर चौपहिया व दोपहिया वाहनों को चैक किया। पुलिस ने दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालान काटे। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल नजर आया। इस दौरान कांस्टेबल सनी चौधरी, कांस्टेबल ओम प्रकाश चौहान, हेड कांस्टेबल राजीव चौहान, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पाल, कांस्टेबल शशांक कुमार आदि फोर्स मौजूद रहा।