11:21 pm Thursday , 27 February 2025
BREAKING NEWS

पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने पर भगवान लेते है अवतार

पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने पर भगवान लेते है अवतार

कंस वध का सुनाया प्रसंग,आज होगा विशाल भंडारा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में चल श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक सुरेश रतन शास्त्री ने कंस वध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने पर भगवान अवतार जरुर लेते है। कंस का वध करने के लिए श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण मथुरा में पूरे 11 वर्ष 56 दिन के बाद वापस लौट आते हैं। वे गुरुकुल में अध्ययन के लिए चले जाते हैं। इस दौरान वह अपने मामा कंस को मार कर लोगों को उनके अत्याचार से बचाते हैं। कंस के वध के बाद कंस की आरुपी और प्राप्ति कंस वध की शिकायत अपने पिता जरासंध से करते हैं। इसके बाद जरासंध क्रोधित होकर श्रीकृष्ण-बलराम को मारने की ठान लेते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण ने बलराम को समझाते हैं कि मैं जरासंध को जान बूझकर छोड़ रहा हूं। ये अधर्मी है और हर बार इसके जैसे अधर्मी को एक साथ एकत्र करके हमारे सामने ले आता है। इसी वजह से हम सभी अधर्मियों को एक जगह रहकर मार पाते हैं। इतने सारे दुष्ट लोगों को मारने के लिए हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं होती। इसी वजह से मैं जरासंध को जीवित छोड़ देता हूं। जब सभी दुष्ट मारे जाएंगे, हम जरासंध को भी मार देंगे। बाद में श्रीकृष्ण पर जब 18वीं बार हमला करने आते हैं तो वह भीम से जरासंध का वध करवा देते हैं। आरती के बाद कथा को विश्राम दिया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।