9:18 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

निःशुल्क विधिक सहायता( फ्री लीगल एडवाइज) हेतु पोस्टर पर पूर्ण विवरण तैयार

आज दिनांक 22.02.2024 को “मिशन शक्ति अभियान” के अन्तर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जनपद इकाई बदायूं द्वारा महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधो के नियंत्रण, अनुश्रवण तथा जनजागरुकता सम्बन्धी कार्यो का संचालन हेतु निःशुल्क विधिक सहायता( फ्री लीगल एडवाइज) हेतु सर्वसामान्य की सूचनात्मक पोस्टर पर पूर्ण विवरण तैयार किया गया। जिसे श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं द्वारा महिला हेल्प डेस्क थाना सिविल लाइन पर चस्पा कर शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर निःशुल्क विधिक सहायता ( फ्री लीगल एडवाइज) सर्वसामान्य की सूचनात्मक पोस्टर तैयार कर चस्पा किया गया जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सूचीबद्ध अधिवक्तागण का विवरण, जिनसे निःशुल्क विधिक सहायता हेतु संपर्क किया जा सकता है।