भाजपा नेता राजेश यादव ने कर सेवकों को किया सम्मानित
बदायूं, लालपुल स्थित अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने श्री राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन में भाग लेने वाले कार सेवकों को शाल एवं राम नाम का दुपट्टा उड़ा कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार सेवकों ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा राम भक्तों की तपस्या का ही परिणाम है आज पूरा देश एवं विश्व राम में हो रहा है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात अयोध्या में राष्ट्र पुरुष भगवान श्री राम का भव्य एवं दिव्य तथा अलौकिक मंदिर का निर्माण के पश्चात भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का समय 22 जनवरी 2024 को धूमधाम से दीपावली मनाने जैसा अवसर प्राप्त हुआ है।
भाजपा नेता राजेश यादव ने कहा, राम भक्तों की तपस्या एवं त्याग के परिणाम स्वरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है।
सम्मानित होने वाले कार्य सेवकों में उमाशंकर राही, माखनलाल राजपूत, उपेंद्र उपाध्याय, जगपाल सिंह, जोगपाल सिंह,सत्य प्रकाश मौर्य, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राघवेंद्र यादव, संजीव पाराशरी, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह सेंगर सहित अनेकों कार्यकर्ता सम्मानित किए गए।