म्याऊं: उसावां थाना क्षेत्र के गांव अभिगाव में पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। सूचना पर चौकी हडौरा पुलिस ने मौके पर पहुंची, तो उक्त लोग काबू नहीं आए। जिस पर चौकी हड़ौरा पुलिस उसावां थाने से फोर्स मंगा लिया। तो लोग काबू में आए। बताते है गांव में ही ग्राम सभा की काफी एरिया है। उस पर गांव के ही लोगो ने कब्जा कर लिया है। इधर दूसरे पक्ष के लोगो का पानी का निकास है। वहीं उन्होंने पानी का निकास ग्राम सभा की तरफ कर दिया है। जिसको लेकर सोमेंद्र पुत्र अरब सिंह ब दूसरी तरफ दलवीर पुत्र करन दक्ष में विवाद हो गया। दोनो पक्ष अपनी अपनी छत पर चढ़ गए। जहां दोनो तरफ से ईंटे चली। जिसमें दोनो तरफ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को गिरफ्दार कर थाने ले गई।
kuldeep singh