8:48 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

दातागंज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बना समाजवादी पार्टी के संरक्षक की जयंती।

दातागंज-दातागंज समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबके आदर्श ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर प्रेमपाल सिंह यादव पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी दातागंज बदायूं के आवास/कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बोलते हुए प्रेमपाल सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीयों से नेताजी के आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि नेताजी सभी जाति धर्म के आदर्श थे उनकी नीतियां जन कल्याणकारी नीतियां थी समाजवादी पार्टी के निरंतर आगे बढ़ने का काम उन्होंने किया है इन सब लोगों का दायित्व बनता है की पार्टी को मजबूत बनाएं आपसी मतभेद बुलाकर आगामी आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करें।
इस अवसर पर विकास यादव इंद्रपाल सिंह यादव नरोत्तम कश्यप साली रजक विजय कुमार अवनीश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख समरी सुरेंद्र सिंह फौजी शाहिद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं समाजवादी पार्टी के जुड़े लोग थे।
कार्यक्रम का फोटो भेजो है