10:39 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

हाइवे पर बाइक आमने-सामने से भिड़ी,चार लोग घायल

हाइवे पर बाइक आमने-सामने से भिड़ी,चार लोग घायल

बिल्सी। आज दोपहर कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित पदमांचल जैन के निकट दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। जिसमें दोनों बाइको पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रुप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी वीकेश कुमार पुत्र धनश्याम और उसकी मां सावित्री देवी बिसौली की ओर से अपनी बाइक से भैयाजूद करके वापस गांव को लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर पदमांचल जैन मंदिर के पास पंहुची। तभी विपरीत दिशा से आ रहे थाना उघैती क्षेत्र के गांव सराय वघौली निवासी ओमेंद्र कुमार पुत्र बलवीर और प्रेमपाल पुत्र रघुवीर शादी के का़र्ड वितरण करने के लिए गांव दिधौनी को जा रहे थे। तभी अचानक से दोनों की बाइक आमने-सामने से तेज रफ्तार के साथ भिड़ गई। जिसमें सभी चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को नगर के सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से सावित्री देवी और उनके पुत्र वीकेश को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को दी है