रजत विधा मंदिर में कंडील प्रतियोगिता, विजेताओं को राजीव गुप्ता ने किया पुरस्कृत।****-पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बच्चों को पुरस्कृत।**** उझानी बदायूं 10 नवंबर। आज रजत विधा मन्दिर विधालय बसोमा में छात्र-छात्राओं ने विशाल दीप व कंडील प्रदर्शनी लगाई । छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से सुन्दर सुन्दर दिये सजायें व कंडील बनाये।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा बनाए कंडील की तारीफ की।इस मोके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार,ज़िला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिसौदिया मन्डल अध्यक्ष राकेश शाक्य , कोतवाल मनोज कुमार सिंह , शिवकुमार गुप्ता,रजत गुप्ता,व सभी अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे। राजेश वार्ष्णेय एमके
