10:58 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

लड़की को लड़का लेकर गया तो मां-बेटी ने कुंडे पर फांसी लगाई

बिल्सी क्षेत्र के बैरमई बुर्जुग गांव में लड़की को लड़का लेकर गया तो मां-बेटी ने कुंडे पर फांसी लगाई

परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया

थाना बिल्सी क्षेत्र के बैरमई बुर्जुग गांव निवासी राधेश्याम के बेटा विशाल का गांव के ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था तो प्रेम प्रसंग के चलते वह गांव की एक लड़की को अपने साथ ले गया।

इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने बिल्सी थाने में तहरीर दी तथा लड़का व लड़की को बरामद करने की मांग की।
और लड़के के घरवालों पर प्रेशर बनाने लगे और लड़के के परिवार वालों को धमकियां देने लगे।

मगर पुलिस लड़का लड़की को बरामद नहीं कर पाई।

वहीं परिजनों का कहना है कि लड़के का भाई अंकित और उसकी बहू अंजली घर पर थे तो देर रात 5 6 लोग उनके घर पर आए और बेटा बहू को पीट कर बाहर निकाल दिया और 53 वर्षीय मां कुसुम 22 वर्षीय बेटी मोहनी को कुंडे पर फांसी का फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों के अनुसार लड़की वाले रोज धमकी दे जाते थे तो परिजन लड़का लड़की को ढूंढने में लगते थे वहीं इस मामले में पुलिस ने मां बेटी के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

सौरभ शंखधार