8:53 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा,सपा नेता का भाई घायल

अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा,सपा नेता का भाई घायल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित थाना मुजरिया क्षेत्र का गांव नगला सालार के पास बीती बृहस्पतिवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडीकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव वैन निवासी एवं सपा नेता सर्वेश यादव के छोटे भाई देवेश यादव बीती रात मुजरिया की ओर से अपनी बाइक से वापस बिल्सी की ओर लौट रहे थे। तभी नगला सालार के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे देवेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। तभी रोड गश्त कर रही मुजरिया पुलिस उसे इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी लेकर आई और इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। बताते है कि देवेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। बाद उसे मेडीकल कॉलेज सैफई के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।