2:06 am Tuesday , 25 February 2025
BREAKING NEWS

रामलीला महोत्सव, मनमोहन शर्मा सपत्नीक बने यजमान किया पूजन*

रामलीला महोत्सव, मनमोहन शर्मा सपत्नीक बने यजमान किया पूजन******** उझानी बदायूं 24 अक्टूबर। रामलीला महोत्सव में आज खर ओर दूषण का भगवान श्री रामचन्द्र के हाथ से बध लीला का मंचन किया गया।आज की झांकी का यजमान मनमोहन शर्मा ने सपत्नीक पूजन कर आरती की। रामकृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने आज खर दूषण बध की लीला का मंचन किया। सूर्पनखा के कहने से खर ओर दूषण भगवान राम से युद्ध करने को चले। भगवान राम के एक ही तीर से खर ओर दूषण परलोक सिधार गये। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल, अरविंद शर्मा, रोहिताश गुप्ता,विजय गोपाल वार्ष्णेय राहुल वार्ष्णेय,आदि ने आज के यजमान रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा का पत्नी सहित सम्मानित किया। राजेश वार्ष्णेय एम के