1:32 am Tuesday , 25 February 2025
BREAKING NEWS

उझानी रामलीला में भगवान विष्णु ने किया जालंधर का बध

उझानी रामलीला में भगवान विष्णु ने किया जालंधर का बध।*/*****उझानी बदायूं 22 अक्टूबर। रामलीला महोत्सव में आज रामकृष्ण लीला संस्थान के कलाकारों ने जालंधर के बध की लीला का शानदार मंचन किया। आज यजमान की भूमिका रामलीला राम बरात के संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय ने पुत्र दक्ष वार्ष्णेय संग भगवान विष्णु की झांकी की आरती व पूजन कर निभाई। रामलीला मंच पर भगवान शंकर के अंश से जालंधर की उत्पत्ति हुई। बलशाली जालंधर शंकर को ही मारने पर आमादा हो गया। तभी भगवान विष्णु ने आताताई जालंधर का बध कर दिया। आज के यजमान अभिषेक वार्ष्णेय ओर दक्ष वार्ष्णेय ने भगवान विष्णु की आरती कर पूजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, रोहिताश गुप्ता, अरविंद शाक्य,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, विशाल गेरा , सुरेश गोयल मोजूद रहे। राजेश वार्ष्णेय एमके