11:41 am Tuesday , 29 April 2025
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष ने एकत्र किए मिट्टी ओर चावल

।*। उझानी बदायूं 14 सितंबर। मेरी मांटी मेरा देश अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के नेतृत्व मे भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने घर घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी व चावल एकत्र किये। आज सांय भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा केन्द्र सरकार के चलाए अभियान मेरी मांटी मेरा देश में बढ चढ कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इस मौके पर रानी सिंह पुन्ढीर, करुणा सोलंकी, राहुल शंखधार , शिवकिशोर माहेश्वरी, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। राजेश वार्ष्णेय एम के