11:19 am Tuesday , 29 April 2025
BREAKING NEWS

अधिशासी अभियंता रामलाल के नेतृत्व में बकाएदारों से राजस्व वसूली

बिसौली। अधिशासी अभियंता रामलाल के नेतृत्व में बकाएदारों से राजस्व वसूली अभियान जोर शोर से चला। इस दौरान एक सौ पैंसठ बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और साढ़े आठ लाख की राजस्व वसूली भी की गई। वहीं एक्सईएन ने काम में लापरवाही बरतने वाले दो मीटर रीडर्स की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उन्होंने बताया कि बकाएदार उपभोक्ता जल्द से जल्द बिल जमा कर दें अन्यथा उनके संयोजन विच्छेद कर दिए जाएंगे। अधिशासी अभियंता ने काम में मनमानी करने वाले कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान पूरे माह चलाया जाएगा। टीम में एसडीओ रामगोपाल राठौर, मनीष कुमार यादव, जेई मियां कुरैशी आदि मौजूद रहे।