उझानी बदायूं नगर के होनहार लाल ने इसरो मे बैज्ञानिक रहते हुए चंद्रयान 3 में अहम भूमिका निभाते हुए। नगरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। भदवार गंज निवासी चरनजीत अरोरा के होनहार बेटे ने चंद्रयान 2 मे भी अहम रोल अदां किया था। आज चंद्रमा पर सफल लेंडिंग होते ही सत्यपाल अरोरा मिक्कू के भाई अमर पाल सिंह अरोरा के घर जश्न का माहौल रहा। बधाई देने लोग आते रहे वहीं मिठाई का वितरण हुआ। चंद्रयान 3 मे सत्यपाल अरोरा को लिक्विड प्रोपल्सन की जिम्मेदारी दी गई थी।जिसे सत्यपाल अरोरा ने बखूबी निभाकर देश व नगर का मान बढ़ाया। चंदयान को चांद तक ले जाने के लिये एल एम बी 3,,( लांच व्हीकल माड्यूल ) का इस्तेमाल किया गया हे। एडवांस बर्जन भारी राकेट या सेटेलाइट को अंतरिक्ष मे भेजने मे इस्तेमाल होता हे। सत्यपाल के अनुसार इस व्हीकल के तीन चरण होते है जिसे सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया। लिक्विड प्रोपल्सन के इंचार्ज सत्यपाल अरोरा नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के छात्र रहे हे।2007 मे आल इंडिया साइंटिस्ट परीक्षा पास कर इसरो से जुड़ गये। चंद्रयान 2 मे भी उनकी मुख्य भूमिका रही।
.
संवाददाता राजेश वार्ष्णेय एम के।