4:53 am Wednesday , 30 April 2025
BREAKING NEWS

दस्ताबेज लेखक एसोसियेशन के अध्यक्ष बने अनिल शर्मा

दस्ताबेज लेखक एसोसियेशन के अध्यक्ष बने अनिल शर्मा
बिल्सी। तहसील दस्ताबेज लेखक एसोसियेशन का बृहस्पतिवार को वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अनिल कुमार शर्मा को अध्यक्ष के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए यहां चुनाव कराया गया। जिसमें 19 लेखकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अनिल कुमार शर्मा को 19 और महावीर प्रसाद को 13 मत मिले। इस प्रकार अनिल कुमार शर्मा को छह मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार सक्सेना, उपकोषाध्यक्ष गंभीर सिंह, संगठन मंत्री हिमांशु परमार घोषित किया गया। इसके अलावा एसोसियेशन के अन्य पदाधिकारी पूर्व में निर्वाचित घोषित हो चुके है। बाद में सभी लेखकों नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।