*बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत मदर्स पब्लिक स्कूल में बालिका सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन
*
बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु जनपद के मदर पब्लिक स्कूल मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। छवि वैश्य जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र द्वारा छात्राओं को विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, कोविड व बाल सेवा योजना सामान्य की विस्तृत जानकारी दी गई।कशिश सक्सेना एल0ए0डी0सी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में बालिकाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। रवि कुमार संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई जनपद बदायूँ द्वारा बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 102 1090 1098 181 1076 की विस्तृत जानकारी देते हुये बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टाप सेन्टर के साथ-साथ चाइल्डलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। सीमा सिंह महिला थानाध्यक्ष द्वारा बालिका सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं शिक्षा से सम्बन्धित विस्तृत रुप से जानकारी के साथ-साथ अपना सू0यू0जी नम्बर एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइनों को नोट कराते हुये छात्राओं को यह अवगत कराया कि कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या यदि आप के सामने उत्पन्न हो तो आप इन नम्बरों का वेजिझग प्रयोग कर सुरक्षा आदि प्राप्त कर सकते। अभय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायूँ द्वारा महिलाओं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। सारिका गोयल अपर जिला जज जनपद बदायूँ द्वारा अपने जीवन की उपलब्धियों को बताते हुये बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाये जाने के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी रिचा गुप्ता, जिला समन्वयक रूचि पटेल, दीपक कुमार जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला आरक्षी मंन्जू शर्मा, ललिता आशीष, महिला थाना तथा मर्दस पब्लिक स्कूल की प्राधानाचार्य साहिवा खॉन, स्पोटर्स टिचर अंजली चौहान सहित स्कूल का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।