नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी जी कॉलेज बदायूं में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत श्री गौरव रस्तोगी को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पी एच डी की उपाधि प्रदान किया गया। दास कॉलेज के प्राचार्य प्रो कमलेश कुमार सिंह, डॉ मोहन लाल मौर्य, डॉ आशीष कुमार सक्सेना, डॉ प्रशांत कोहली, डॉ संजीव कुमार सक्सेना, डॉ बी एन शुक्ल, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ विक्रांत उपाध्याय, डॉ सत्यम मिश्रा, डॉ लक्ष्य सिंह चौधरी, डॉ संदीप नायक, डॉ सूरज, डॉ जीवन सारस्वत, डॉ मुन्ना कुमार वरुण, डॉ अर्चना, रवि कुमार, डॉ अक्षत अशेष, गिरीश शर्मा, अशोक कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नेहरू युवा केंद्र में बाह्य परीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह और आंतरिक परीक्षक प्रोफेसर मीना यादव , अध्यक्ष, हिंदी विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली की उपस्थिति में गौरव रस्तोगी ने पीएच. डी. उपाधि हेतु मौखिकी (वायवा) की सफल प्रस्तुति दी। इन्होंने अपना शोध कार्य ’ *अमरकांत के साहित्य में जीवन मूल्यों की अवधारणा’* शीर्षक पर प्रोफेसर मीना यादव के कुशल निर्देशन में पूरा किया है।
शोध प्रबंध लेखन की अवधि में इनके ‘अमरकांत कृत उपन्यास इन्हीं हथियारों से में गांधी दर्शन और समाज, अमरकांत के उपन्यासों में अनमेल विवाह और नारी संघर्ष, ग्रामसेविका उपन्यास में अभिव्यक्त प्रगतिशील चेतना, प्रवासी कथाकार सुषम बेदी की प्रमुख कहानियों में प्रतिबिंबित समाज, हिंदी प्रौद्योगिकी के साथ हिंदी का भविष्य, कोरोना महामारी के विस्तार में पर्यावरण असुंतलन आदि विषयों पर शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।