2:54 pm Thursday , 15 May 2025
BREAKING NEWS

एकल संगठन के पदाधिकारियों ने आतंकवादियों के खिलाफ किया, विरोध प्रदर्शन

म्याऊं: एकल संगठन के सम्भ पदाधिकारियों ने बदायूं में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिहादी आतंकियों के द्वारा निर्दोष हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुलड़िया में अम्बेडकर पार्क से चलकर पूरे नगर में घूमते हुए, विरोध प्रदर्शन किया। इसमें एकल संगठन के जिला संगठन मंत्री पंकज सिंह ने देश में चल रही, आतंकियों की गतिविधियों और भारत सरकार द्वारा इनके निवारण के लिए किए गए, कार्यों के बारे में जानकारी जिसमें समिति एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंचल सचिव हरवीर, अंचल अभियान प्रमुख, पंकज सिंह, संच गुलड़िया के संच अध्यक्ष रामचंद्र बाबू, अंचल समिति सदस्य अमरपाल, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक दुर्वेश एवं अंचल शारीरिक प्रशिक्षक अजय सिंह एवं सभी संच के सभी संच प्रशिक्षक भाई – बहन आदि समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।