> सहसवान क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में नामित 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान राजेन्द्र बहादुर सिंह व थाना सहसवान पुलिस द्वारा थाना सहसवान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/25 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 बनाम 1. हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव 2. अवधेश पुत्रगण रामौतार सिंह 3. सचिन पुत्र नामालूम समस्त निवासीगण ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सहसवान द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहसवान गुन्नौर रोड अल हफीज स्कूल से कुछ पहले बाग के अन्दर से दो अभियुक्तगण 1. अवधेश 2. हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण द्वारा अपनी अपनी निशा देही से 02 अदद तमंचा 315 बोर जिनकी नाल में एक-एक खोखा कारतूस फंसा है व एक-एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
घटना विवरण
दिनांक 23.04.2025 को कस्बा सहसवान में हुई हत्या की वारदात के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती विनीता द्वारा थाना सहसवान पर दिये गये प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 180/2025 धारा 103(1)/3(5) BNS पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सहसवान द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहसवान गुन्नौर रोड अल हफीज स्कूल से कुछ पहले बाग के अन्दर से दो अभियुक्तगण 1. अवधेश 2. हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव पुत्रगण रामौतार सिंह समस्त निवासीगण ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्त गण द्वारा अपनी अपनी निशा देही से 02 अदद तमंचा 315 बोर जिनकी नाल में एक एक खोखा कार0 फसां है व एक एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक
सहसवान गुन्नौर रोड अल हफीज स्कूल से कुछ पहले बाग के अन्दर दिनाँक 24.04.2025
विवरण पूछताछ – अभियुक्तगण 1. अवधेश 2. हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव पुत्रगण रामौतार सिंह निवासीगण ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल ने पूछने पर बताया कि हम दोनो भाई हरदत्तपुर सहसवान रोड पर एक सेवा सदन नर्सिंग होम चलाते है, जो किराये पर ले रखा है, तथा हमारा एक दोस्त जिसका नाम सचिन है, वह अपना एक अलग नर्सिंग होम चलाता है, तथा सचिन हमारे नर्सिंग होम पर भी आकर काम करता है। और हम तीनो ने मौहल्ला अकबराबाद में एक कमरा किराये पर रहने के लिये ले रखा है। जिसमें हम तीनो एक साथ रहते है। हम लोग वीरेश दूधिया जो ग्राम सिठौलिया पुख्ता का रहने वाला है, उससे पिछले कई महीनो से दूध ले रहे थे। दूध का हम तीनो पर करीब 12000/- रूपये उधार हो गया था। वीरेश ने हम से कई बार पैसे देने के लिये तकादा किया लेकिन हमारे पास नर्सिंग होम में काम सही ना चलने के कारण पैसो की तंगी हो गयी थी। परन्तु वीरेश किसी भी स्थान पर हम लोगो से अपने रूपये मांगता रहता था, तथा लोगो में बदनामी करता रहता था। जब ये बदनामी की बात हमारे कानो में आई तो हम तीनो ने वीरेश को मारने की योजना बना ली। दिनांक 23.04.2025 को जब वीरेश रोजाना की तरह मोटर साईकिल से दूध लेकर आ रहा था, तो हम तीनो ने नट बाबा धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले कच्चे के तिराहे पर रोक लिया, और जैसे ही नट बाबा जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर मुडा वैसे ही हम तीनो ने अपने अपने अन्टी में घूरसे हुए तमंचो से वीरेश को जान से मारने के लिये फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली वीरेश के सिर में लगी और वह कुछ दूर आगे जाकर मो0सा0 सहित गिर गया, और हम तीनो लोगो अपनी योजना के अनुसार अपनी मो0सा0 पर बैठकर सहसवान की ओर भाग गये थे। मो0सा0 को हमारा साथी सचिन चला रहा था, जो उसी के पास है, तथा घटना के समय जो तमंचे हम दोनो के पास थे उन्हे सहसवान गुन्नौर रोड पर बने तूबा फार्म हाउस के सामने दीक्षित इण्टरप्राइजेज की दीवार के किनारे खडी झाड़ में आस पास में ही डाल दिये थे, और पुलिस के डर की वजह से हम तीनो इधर उधर छिप रहे थे। आज हम दोनो भाई कही बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और पुलिस ने हम दोनो भाईयो को पकड़ लिया।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण द्वारा तंमचे से फायर कर हत्या करना ।
विवरण गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण
1. अवधेश पुत्र रामौतार सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
2. हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव पुत्र रामौतार सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
अपराधिक इतिहास
-अभियुक्त अवधेश
1. मु0अ0सं0 180/25 धारा 103(1)/3(5) BNS व 3/25(1-B)(a)/27(1) A ACT थाना सहसवान
2. मु0अ0सं0 201/22 धारा 376/120B/506 IPC थाना गुन्नौर
-अभियुक्त हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव
1. मु0अ0सं0 180/25 धारा 103(1)/3(5) BNS व 3/25(1-B)(a)/27(1) A ACT थाना सहसवान
विवरण बरामदगी
A. अभियुक्त अवधेश उपरोक्त की निशा देही से आला कत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर जिसकी नाल में एक खोखा कार0 व एक जिन्दा कार0 बरामद
B. अभियुक्त हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव उपरोक्त की निशा देही से आला कत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर जिसकी नाल में एक खोखा कार0 व एक जिन्दा कार0 बरामद।
गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम
प्र0नि0 राजेन्द्र बहादुर सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
व0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
उ0नि0 श्री यशपाल सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
हे0का0 756 दीपक कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
हे0का0 600 कुलदीप कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
का0 1740 विजय कुण्डू थाना सहसवान बदायूँ
का0 1590 नितिन कुमार थाना सहसवान बदायूँ
का0 2018 रमन अत्री थाना सहसवान बदायूँ
का0 942 गौरव कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ