4:44 am Friday , 18 April 2025
BREAKING NEWS

उझानी में जय भीम-जय भीम नारों के साथ निकली डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती शोभायात्रा।

उझानी बदायूं 14 अप्रैल। भीमराव आंबेडकर समारोह समिति के नेतृत्व में सोमवार देर सायं बाबा साहब की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग जय भीम-जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मोहल्ला भर्रा टोला से शुरू शोभायात्रा का मुख्य अतिथि भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, केन्द्रीय राज्यमंत्री के सुपुत्र प्रभात राजपूत,युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव रिविन काटकर झंडी दिखाकर शोभायात्रा प्रारंभ की। बाइकों पर सवार युवा हाथों में डॉ. भीमराव आंबेडकर चित्र के झंडे जय भीम-जय भीम नारे लगाकर लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पार्चन भी किया। शोभायात्रा में शामिल भगवान् की झांकियां भी लोगों का मन मोह रही थी।

शोभायात्रा भर्रा टोला से बाजार कलां, कछला रोड, स्टेशन रोड होती हुई सब्जी मंडी स्थित आंबेडकर पार्क पहुंची। जहां बाबा साहब के अनुयायियों ने एक सभा आयोजित की। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का नारा दिया था, जिसे हमें भूलना नहीं चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि संविधान सभी के लिए है। यह एक जीवन दृष्टि है।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।