सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम में पर हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ
बिल्सी। कल 12 अप्रेल को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम पर शुक्रवार की सुबह दस बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ यहां दरबार में बंजरग कीर्तन मंडल सतेती के द्वारा किया गया। सभी रामभक्त ने बढ़ी भक्ति भाव से पाठ को पढ़ा। उसके उपरांत दरबार में 1008 कन्याओं को सहभोज कराया गया। सभी कन्याओं को दरबार के प्रधान महन्त मटरुमल शर्मा महाराज ने सभी कन्याओं को खाने रखने वाले टिफिन और पेंसिल किट दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश शर्मा, विशाल खासट, कपिल माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, चारु सोमानी, जितेन्द्र वाष्र्णेय, सौरभ सोमानी, आशीष वाशिष्ठ, हेमचंद्र वाशिष्ठ, पुष्कीन गांधी, रोहित माहेश्वरी, अनुज सोमानी, बंश शिरोमणि, पराग गुप्ता, राजीव शर्मा, तेजस्नी झा आदि मौजूद रहे।
