उझानी बदायूं 11 अप्रैल। नगर में आज भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल लोगों को भाजपा सरकार के देशहित में किऐ गये कामों को गिनाया। व कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित वही योगी आदित्यनाथ के हाथ में प्रदेश सुरक्षित है। नगर के विभिन्न मार्गों पर बाइक रैली को रोक कर भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी व भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने संबोधित भी किया व मोदी सरकार के आठ साल किऐ गये देश के विकास के बारे में बताया।
इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, कछला चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया, रानी सिंह पुंडीर, श्री मती सुमन रानी ,करूणा सोलंकी, रेनू सिंह,राजीव गोयल, अरुण अग्रवाल, संदीप सक्सेना, राहुल शंखधार,पवन वार्ष्णेय, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, संकेत मोहन शर्मा,सहित सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।