कादरचौक पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग डोडा तस्कर को मय 04 किलो 300 ग्राम डोडा सहित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना कादरचौक पुलिस द्वारा यात्री शैड उच्च प्राथमिक विद्यालय बहद ग्राम कादरवाडी के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त इरशाद पुत्र दीन मौहम्मद निवासी ग्राम कादरवाडी थाना कादरचौक बदायूँ को 04 किलो 300 ग्राम डोडा समेत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 78/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1. इरशाद पुत्र दीन मौहम्मद निवासी ग्राम कादरवाडी थाना कादरचौक जनपद बदायूँ।
बरामदगी का विवरण –
04 किलो 300 ग्राम डोडा बरामद।
आपराधिक इतिहास –
इरशाद पुत्र दीन मौहम्मद उम्र करीब 58 बर्ष निवासी ग्राम कादरवाडी थाना कादरचौक बदायूँ
1. मु0अ0स0 13/18 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
2. मु0अ0स0 173/18 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना कादरचौक बदायूँ
3. मु0अ0स0 209/18 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कादरचौक बदायूँ
4. मु0अ0स0 210/18 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना कादरचौक बदायूँ
5. मु0अ0स0 292/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कादरचौक बदायूँ
6. मु0अ0स0 293/21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना कादरचौक बदायूँ
7. मु0अ0स0 504/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना कादरचौक बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष उदयवीर सिह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
2. एसएसआई कमलेश सिह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
3. हे0का0 619 राजेश कुमार थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
4. का0 1753 मोहित कुमार थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
5. का0 1357 मुलायम सिह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ